आधार को बतौर पहचान पत्र स्वीकारने से पहले उसे सत्यापित करें: संस्थाओं से यूआईडीएआई

यूआईडीएआई ने कहा है कि संस्थाओं को पहचान पत्र के तौर पर आधार को स्वीकारने से पहले उसे सत्यापित करना चाहिए। यूआईडीएआई ने कहा कि इससे असामाजिक तत्वों को आधार के गलत इस्तेमाल से रोका जा सकेगा। बकौल यूआईडीएआई, आधार को आधार-पत्र, ई-आधार, आधार पीवीसी कार्ड और एम-आधार पर उपलब्ध क्यूआर कोड का उपयोग कर सत्यापित किया जा सकता है।