आने वाली पीढ़ी के कलाकारों को करना पड़ सकता है AI से उत्पन्न चुनौतियों का सामना: जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने एआई से जुड़ी चुनौतियों पर चिंता जताते हुए कहा, "एआई में अवचेतन मन नहीं होता, इसमें बचपन के आघात या दिल टूटने जैसी भावनाएं नहीं होतीं।" उन्होंने नई पीढ़ी के कलाकारों को चेताया कि हमें यह सोचकर निश्चिंत नहीं होना चाहिए कि ऐसा कभी नहीं होगा, अगले दस वर्षों में स्थितियां पूरी तरह बदल सकती हैं।