आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को बेहतर स्थिति में छोड़ना हमारी ज़िम्मेदारी है: रवीना

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण को मौलिक अधिकार मानने पर अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा है, "अगली पीढ़ियों के लिए धरती को बेहतर स्थिति में छोड़ना हमारी ज़िम्मेदारी है।" उन्होंने आगे कहा, "हम पहले ही धरती को काफी क्षति पहुंचा चुके हैं...यदि अभी कदम नहीं उठाते हैं तो जल्द ही चरम सीमा पार हो जाएगी।"