प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णम राजू के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है, "श्री यू.वी. कृष्णम राजू गारु के निधन से दुखी हूं...आने वाली पीढ़ी उनकी सिनेमाई प्रतिभा और...रचनात्मकता को याद रखेगी।" बकौल प्रधानमंत्री, वह सामुदायिक सेवा में आगे थे और उन्होंने एक राजनीतिक नेता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।