'आप' आरएसएस से उभरी पार्टी है: पंजाब के कोटकपूरा में प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पंजाब के कोटकपूरा में कहा कि 'आप' आरएसएस से उभरी पार्टी है। उन्होंने कहा, "आप के नेता खुद कहते हैं कि हम बीजेपी से बड़े बीजेपी हैं। दिल्ली में सेहत व शिक्षा के संस्थान के नाम पर कुछ नहीं है।" बकौल प्रियंका, गुजरात मॉडल की तरह दिल्ली मॉडल भी केवल विज्ञापनों में ही है।