लोगों को पानी नसीब नहीं होता: 'अंतिम' के पोस्टर पर दूध डालते फैंस का वीडियो शेयर कर सलमान

ऐक्टर सलमान खान ने रविवार को 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के पोस्टर पर दूध डालते फैंस का वीडियो शेयर किया और लिखा, "फैंस से निवेदन करता हूं...अगर आपको दूध देना है तो आप गरीब बच्चों को पिलाएं जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता है।" बकौल सलमान, "कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता और आप दूध बर्बाद कर रहे हैं।"