पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी (आप) के 10-सूत्रीय 'पंजाब मॉडल' पर बुधवार को कहा कि यह 'पंजाब की जनता पर एक मज़ाक' है। उन्होंने कहा, "राजनीतिक पर्यटक अरविंद केजरीवाल...उनके पास पंजाब मॉडल होने का दावा कर रहे हैं...पंजाब का शून्य ज्ञान रखने वाले दिल्ली में बैठे लोगों द्वारा तैयार...सूची कभी पंजाब मॉडल...नहीं हो सकती!"