'आप' की टिकट बेची गई है तो साबित करो, उनका जहन्नुम तक पीछा करूंगा: पंजाब में केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब में कहा, "अगर कोई साबित कर दे कि फलाने आदमी ने 'आप' की टिकट बेची और फलाने आदमी ने खरीदी...24-घंटों में दोनों को पार्टी से निकाल दूंगा।" केजरीवाल ने कहा, "मैं उन दोनों का जहन्नुम तक पीछा करूंगा, उन्हें जेल भिजवाकर रहूंगा।"