'आप' की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में दर्ज की जीत
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में सुल्तानपुरी-ए वॉर्ड से 'आप' की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने 14,000 से अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका रहे जिन्हें 8,107 वोट मिले। वहीं, एमसीडी चुनाव के रुझानों में 'आप' ने बहुमत का आंकड़ा (126 वॉर्ड) पार कर लिया है।