दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पार्टी पंजाब में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा अगले हफ्ते करेगी। उन्होंने कहा, अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आई तो राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करेगी और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय देगी।