inshorts

आप गलत हैं, मैं आ रहा हूं: शाहरुख द्वारा खुद को अंतिम सुपरस्टार बताने पर विजय देवरकोंडा

ऐक्टर विजय देवरकोंडा ने शाहरुख खान द्वारा खुद को अंतिम सुपरस्टार बताने पर कहा है, "मैं कहना चाहता हूं...शाहरुख खान आप गलत हैं...आप अंतिम नहीं हैं...मैं आ रहा हूं।" इससे पहले देवरकोंडा ने कहा था कि वह शाहरुख से उनके 'बादशाह' का टाइटल चुराना चाहते हैं। बकौल देवरकोंडा, उनके काम को केवल अच्छा कहने पर वह अपमानित महसूस करते हैं।