ऐक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी और हालिया तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "क्या आप खुद की तुलना उससे करते रहते हैं...जो आप पहले थे?...अपने शरीर व आत्मा के लिए आप जो सबसे स्वास्थ्यप्रद काम कर सकते हैं, वह है...आप जैसे पहले थे उस पर अटके ना रहें।" बकौल समीरा, "मैं सकारात्मक रहना चाहती हूं।"