आप तीनों के लिए बहुत खुश हूं: चारू असोपा और भाई राजीव सेन के तलाक रद्द करने पर सुष्मिता
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने उनके भाई राजीव सेन व ऐक्ट्रेस चारू असोपा द्वारा अपने तलाक को रद्द करने के फैसले पर खुशी ज़ाहिर करते हुए चारू के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया है, "आप तीनों के लिए बहुत खुश हूं।" एक बेटी के माता-पिता राजीव और चारू ने इस साल की शुरुआत में अलग होने की घोषणा की थी।