आप दोनों को शुभकामनाएं, बहुत सारा प्यार: रणबीर-आलिया से कटरीना कैफ

अभिनेत्री कटरीना कैफ ने गुरुवार को बॉलीवुड के नव-विवाहित कपल रणबीर कपूृर और आलिया भट्ट को बधाई दी। आलिया भट्ट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं शादी की तस्वीरों पर कटरीना ने कमेंट किया, "आप दोनों को शुभकामनाएं, बहुत सारा प्यार।" वहीं, करण जौहर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "रणबीर, तुम अब मेरे दामाद हो।"