आप दोनों जैसा प्यार कम ही देखने को मिलता है: शादी की बधाई देते हुए राजकुमार से एकता
निर्माता एकता कपूर ने ऐक्टर राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है और लिखा, "खराब सेहत के चलते शादी में शामिल नहीं हो पाई।" उन्होंने आगे लिखा, "आप दोनों मुझे प्यार में विश्वास दिलाते हैं...मैं बता नहीं सकती कि कितनी खुश हूं। आप दोनों के जैसा प्यार कम ही देखने को मिलता है।"