आप नेता संजय सिंह किए गए हाउस अरेस्ट, J&K के पूर्व सीएम से गेट पर लटककर बात करते दिखे
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को श्रीनगर में सरकारी गेस्ट हाउस में नज़रबंद कर लिया गया है। वह 'आप' की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष महराज मलिक की गिरफ्तारी का मुद्दा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाने वाले थे। वहीं, जब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला उनसे मिलने पहुंचे तो संजय सिंह ने गेट पर चढ़कर उनसे बात की।