'आप' ने पंजाब में जनता की राय लेने के बाद भगवंत मान को घोषित किया सीएम उम्मीदवार

'आप' ने पंजाब में जनता की राय लेने के बाद अपने प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया, "हमें 21 लाख से अधिक जवाब मिले और 93.3% लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया।" बकौल केजरीवाल, कुछ लोगों ने उनका नाम भी सुझाया था।