'आप' ने पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की सीट पर डॉ. चरणजीत सिंह को बनाया उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की विधानसभा सीट श्री चमकौर साहिब पर डॉक्टर चरणजीत सिंह को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 5वीं सूची में 'आप' ने कुल 15 उम्मीदवार घोषित किए हैं जिनमें गुरदीप सिंह रंधावा (डेरा बाबा नानक), मंजू राणा (कपूरथला) शामिल हैं।