'आप' ने भंग की हिमाचल प्रदेश इकाई, जैन बोले- जल्द होगा नई कार्यकारी समिति का पुनर्गठन

'आप' ने सोमवार को अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई को भंग कर दिया। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा, "राज्य कार्यसमिति भंग कर दी गई है। नई...कार्यकारी समिति का पुनर्गठन जल्द होगा।" गौरतलब है, हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव (संगठन) सतीश ठाकुर और ऊना प्रमुख इकबाल सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे।