'आप' ने मध्य प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया
आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। 'आप' के संगठन महासचिव संदीप पाठक के नाम से जारी एक पत्र में कहा गया है कि जल्द ही मध्य प्रदेश में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। गौरतलब है कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।