inshorts

'आप' ने वीडियो शेयर कर उत्तराखंड के सीएम पर लगाया पुलिस की मौजूदगी में पैसे बांटने का आरोप

'आप' ने एक वीडियो शेयर कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले खटीमा में पुलिस की मौजूदगी में पैसे बांटने का आरोप लगाया है। 'आप' ने कहा, "खटीमा से 'आप' प्रत्याशी एस.एस. कलेर ने...रंगे हाथों पकड़ा तो धामी ने कैमरा बंद कराने की कोशिश की। चुनाव आयोग...जल्द इसका संज्ञान ले।"