'आप' नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की मांग की

'आप' के गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के ज़िलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर ज़िले को दिल्ली में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा, "नोएडा के लोग दिल्ली के सबसे नज़दीक होते हुए भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं...नोएडावासियों को दिल्ली की तर्ज़ पर बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।"