'आप' नेताओं को तोड़ने के लिए जारी है 'ऑपरेशन लोटस': अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर सिसोदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर कहा है, "'आप' के हरेक नेता को तोड़ने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' जारी है।" उन्होंने कहा, "पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया...मेरे घर पर रेड डाली...कुछ नहीं मिला।" दरअसल, अमानतुल्लाह को एसीबी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े 2 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है।