ऐक्ट्रेस कृति सेनन द्वारा हाल ही में फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने के बाद उनकी मां गीता सेनन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहा है, "मैं बेहद खुश हूं...व मुझे आप पर गर्व है।" उन्होंने आगे लिखा, "आपके जीवन में ऐसे पल दोबारा ज़रूर आएंगे...चलिए फ्रांस में छुट्टियों के साथ इसका जश्न मनाते हैं।"