आप बुरा मान गए: अपने बयान को असम सीएम द्वारा 'बिना होमवर्क की टिप्पणी' बताने पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम में खराब परीक्षा परिणाम के चलते स्कूल बंद किए जाने पर अपने बयान को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा 'बिना होमवर्क की टिप्पणी' बताने पर प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा, "लगता है आप बुरा मान गए...मेरा मकसद आपकी कमियां निकालना नहीं था...मैं असम आता हूं...आप दिल्ली आइए...आपको काम दिखाता हूं।"