दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, "जिस प्रकार शराब का नशा होता है...उसी प्रकार सत्ता का भी नशा होता है...ऐसा लगता है...आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हैं।" बकौल हज़ारे, "मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए।"