अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मुगलों को 'अमीर शरणार्थी' बता रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुगलों के कथित अत्याचारों को लेकर हमेशा बात होती है। हम भूल जाते हैं कि मुगलों ने देश में योगदान दिया...आप उन्हें शरणार्थी बुला सकते हैं।" एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "कोई उन्हें इतिहास पढ़ाए।"