आप में से कई हमारे संपर्क में हैं, आइए रास्ता निकालें: शिवसेना के बागी विधायकों से उद्धव

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को शिवसेना के बागी विधायकों से मुंबई लौटने और उनसे बात करने की अपील की। ठाकरे ने पत्र में लिखा, "आप में से कई लोग हमारे संपर्क में हैं।" उन्होंने कहा, "मैं बतौर शिवसेना परिवार प्रमुख...आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं..हम साथ बैठेंगे और...इससे बाहर निकलने का रास्ता खोजेंगे।"