आप मेरे सब कुछ थे: बड़े भाई रमेश बाबू के निधन पर उनकी फोटो शेयर कर अभिनेता महेश बाबू

तेलुगू अभिनेता महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर अपने बड़े भाई अभिनेता-निर्माता रमेश बाबू के निधन पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "आप मेरे सब कुछ थे।" उन्होंने आगे लिखा, "आप मेरी प्रेरणा, ताकत, हिम्मत रहे हैं...आप नहीं होते तो...मैं आज जो भी हूं उसका...आधा भी नहीं बन पाता। इस जन्म और आने वाले सभी में...आप मेरे 'अन्नया' रहेंगे।"