कॉमेडियन रोहन जोशी ने मुंबई की गड्ढों भरी सड़कों के लिए बीएमसी व महाराष्ट्र सरकार की इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर आलोचना की है। उन्होंने मुंबई के सड़क संकट की तुलना ऐतिहासिक त्रासदियों से करते हुए कहा, "गैंगस्टर और आतंकवादी भी हमला करके चले जाते हैं जबकि आप लोग (राज्य सरकार/बीएमसी) हम पर रोज़ाना हमले कर रहे हैं।"