inshorts

आप लोग तो घर जाएंगे, मुझे तो जेल जाना है वापस: वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान इंजीनियर राशिद

संसद के शीतकालीन सत्र के छठवें दिन लोकसभा में 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान सांसद इंजीनियर राशिद ने मज़ेदार टिप्पणी की जिसका वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा, "आप लोग तो घर जाएंगे, मुझे तो जेल जाना है वापस।" गौरतलब है, बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।