'आप' व बीजेपी के विवाद के चलते दो बार टलने के बाद दिल्ली में 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने 6 फरवरी को मेयर के चुनाव के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन का सत्र बुलाने को मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है, 'आप' और बीजेपी के पार्षदों के बीच सदन के सत्र के दौरान हुई नोक-झोंक के चलते 6 और 24 जनवरी को मेयर का चुनाव नहीं हो सका था।