पंजाब की 'आप' विधायक बलजिंदर कौर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके पति कहासुनी के बाद उन्हें थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा, "यह परेशान करने वाला है।"