अभिनेता धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर उनकी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "पापा 'हम' ज़िंदगीभर, हर लोक में और उससे भी आगे हमेशा साथ हैं।" उन्होंने लिखा, "ज़िंदगी के सबक, शिक्षा, मार्गदर्शन और...बिना शर्त प्यार जो आपने मुझे बेटी के रूप में दिया उसकी...बराबरी कोई नहीं कर सकता...पापा, मुझे आपकी बहुत याद आती है।"