inshorts

आपकी उम्मीदें पूरी करेंगे: हरियाणा में मेयर के चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी

बीजेपी के हरियाणा में मेयर के चुनाव में 10 में से 9 सीटें जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "हरियाणा के मेरे परिवारजनों का आभार...मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम आपकी उम्मीदें और आकांक्षाएं पूरी करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।" गौरतलब है, एक सीट मानेसर से निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव के खाते में गई है।