आपके पास वोट है, मेरे पास फंड है, आप इनकार करेंगे तो मैं भी करूंगा: महाराष्ट्र डिप्टी सीएम पवार
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर मतदाता एनसीपी के सभी 18 उम्मीदवारों को जीत दिलाते हैं तो वह फंड की कोई कमी नहीं होने देंगे लेकिन उम्मीदवारों को नकारने पर वह फंड जारी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "आपके पास वोट है...मेरे पास फंड...आप इनकार करेंगे तो मैं भी करूंगा।"