निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स के लिए ट्विटर पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "अब से आपका जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा। आपको बहुत नफरत मिलेगी, आपका दम घुटेगा।" अग्निहोत्री ने लिखा, "कई बार आपको हतोत्साहित किया जाएगा लेकिन याद रखें ईश्वर उन्हीं की परीक्षा लेते हैं जो उस कठिनाई को झेल सके।"