आपका शुक्रिया: नफरत झेलने को लेकर लिखे पोस्ट के बाद फैन्स का समर्थन मिलने पर रश्मिका
ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा ने ट्रोल्स और नफरत फैलाने वालों का सामना करने को लेकर लिखे अपने पोस्ट के बाद गुरुवार को फैन्स द्वारा समर्थन मिलने पर उन्हें शुक्रिया कहा है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे आपके (फैन्स) द्वारा भेजे गए इतने सारे मेसेज मिल रहे हैं...इससे मुझे बेहतर महसूस हो रहा है।"