अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी की 58वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद किया। मां के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। आपकी बहुत याद आती है। सब कुछ, हमेशा आपके लिए है। मैं आपसे प्यार करती हूं।" 24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी का देहांत हो गया था।