अभिनेता प्रभास ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का पोस्टर शेयर कर लिखा है कि आपकी याद आती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे यकीन है कि...हम 'जेम्स' के रूप में एक मास्टरपीस देखने वाले हैं...यह फिल्म हम जैसे उन लाखों लोगों के लिए...हमेशा खास रहेगी जो पावर स्टार पुनीत राजकुमार सर को मानते हैं।"