ऐक्टर अजय देवगन ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए बुधवार को ट्वीट किया, "आपने अपने पूरे जीवन में हमें ऑन व ऑफ स्क्रीन खूब हंसाया।" अजय ने आगे लिखा है, "आपके असामयिक निधन से मैं बेहद दुखी हूं। आरआईपी राजू।" गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।