आपके शानदार प्रदर्शन से दंग रह गया: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया को लेकर वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "मैं आपके शानदार प्रदर्शन और इस खूबसूरत फिल्म को देखकर बेहद खुश और दंग रह गया हूं। फिल्म में काम करने वाले हर टेक्नीशियन, हर व्यक्ति तारीफ के काबिल हैं।"