आपके साथ रहने से हर जगह घर जैसा लगता है: पत्नी अनुष्का के साथ फोटो शेयर कर विराट

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर किया जिसमें दोनों नदी किनारे चट्टानों पर बैठे नज़र आ रहे हैं। कोहली ने कैप्शन लिखा, "आपके साथ रहने से हर जगह घर जैसा लगता है।" अनुष्का ने पोस्ट पर कमेंट किया, "ये अच्छी बात है क्योंकि आप घर पर कभी-कभी ही होते हैं।"