अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि उनकी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' इस साल अक्टूबर में रिलीज़ नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, "पहली बात है कि...अक्टूबर 2 को 'ओह माय गॉड' तो बिल्कुल नहीं आएगी...आपके सूत्रों ने गलत बताया।" इस फिल्म का पहला हिस्सा साल 2012 में आया था जिसमें अक्षय के साथ अभिनेता परेश रावल भी थे।