कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच रविवार को कहा, "अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है...आपको 2-3 घंटे इंतज़ार करना होगा...नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज की जाएगी।" गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपना और अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंप दिया था।