आपको राज्यसभा में विपक्ष का नेता बनाना राहुल के किस पीए का फैसला था?: गुलाम नबी से दिग्विजय
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुलाम नबी आज़ाद द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को लिखे पत्र में 'राहुल गांधी के पीए व सुरक्षाकर्मियों ने फैसले लिए' का आरोप लगाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "नबी जी...आपको राज्यसभा में विपक्ष का नेता बनाने का निर्णय राहुल के किस पीए या सुरक्षाकर्मी ने लिया था?...यह बता दें।"