आपने लालच से कभी कुछ नहीं रखा, इस पद को भी नहीं: कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर अनुष्का

विराट कोहली द्वारा टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "मैं जानती हूं कि आपने लालच से कभी कुछ नहीं रखा, इस पद को भी नहीं।" उन्होंने लिखा, "क्योंकि जब कोई किसी चीज़ को इतनी मज़बूती से पकड़ता है तो वह खुद को सीमित कर लेता है और आप (विराट)...असीम हैं।"