सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले और पूर्व के मामले में दोषी करार दिए गए व्यक्ति को केवल त्वरित सुनवाई के अधिकार के आधार पर ज़मानत नहीं मिल सकती है। कोर्ट ने हत्या के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का ज़मानत आदेश रद्द कर आरोपी को एक सप्ताह में आत्मसमर्पण का निर्देश दिया है।