जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को ट्वीट किया, "जब कांग्रेस के राज्यों के नेता आपस में लड़ाई में व्यस्त हैं ...तो कांग्रेस से बीजेपी का मुकाबला करने की उम्मीद करना बेमानी होगा।" अब्दुल्ला ने लिखा, "कांग्रेस जो करती है उसका एनडीए से बाहर के सभी राजनीतिक दलों पर सीधा प्रभाव पड़ता है।"