सिंगर कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर रविवार को अपनी दादी के निधन की सूचना दी। उन्होंने उनके साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "प्यार और दयालुता से भरपूर मेरी दादी की आत्मा को शांति मिले...मैं आपसे सबसे अधिक प्यार करती हूं...आपकी बहुत याद आएगी।" उनके पोस्ट पर नीति मोहन, सचेत टंडन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने कमेंट किया है।